What is the Vlookup.What is the Hlookup.and Diffrence between Vlookup and Hlookup.


Ms Excel में VLOOKUP, HLOOKUP क्या है और इनके क्या हैं प्रयोग

VLOOKUP क्या है?
Ms Excel में अक्सर चीजों को टेबल बनाकर दर्शाया जाता है। कई बार एक एक्सेल शीट में कई सारे टेबल होते हैं और उनमे कुछ बड़े टेबल भी हो सकते हैं।
इसीलिए अगर हमे उनमे कुछ खोजना हो तो VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग करते हैं। यहाँ V का तात्पर्य हुआ Vertical जिसका मतलब ये उपर से नीचे तक Lookup यानी कि खोज करता है।
इसीलिए Ms Excel में इसे Lookup Function या रिफरेन्स फंक्शन भी कहा जाता है।        
 ये Function टेबल के पूरे कॉलम में उपर से नीचे की तरफ डाटा की खोज करता है और उसका मान मिलते ही दर्शा देता है।
VLOOKUP का सिंटेक्स क्या है?
सिंटेक्स का मतलब हुआ एक स्ट्रक्चर या लिखने का तरीके। चीजों को जिस क्रम में लिखा जाता है उसे सिंटेक्स कहते हैं। VLOOKUP फंक्शन का सिंटेक्स कुछ इस तरह से लिखा जाता है-
VLOOKUP( value, table, index_number, [approximate_match] )

अब हम ऊपर लिखें सिंटेक्स के अंदर की चीजों को एक एक करके समझेंगे ताकि आप जब Ms Excel में इस सिंटेक्स का प्रयोग करें तो आपको ये जानने में कोई दिक्कत ना हो कि ये है क्या।
·         Valueइसमें ये लिखा जाता है कि किस velue या मान को टेबल के पहले कॉलम में खोजा जा रहा है।
·         Tableयहाँ दो या उस से अधिक डाटा के कॉलम को बढ़ते क्रम में लिखा जाता है।
·         Index_Numberये टेबल के उस कॉलम की संख्या बताता है जिस से खोजे गये मान को निकाला जाता है। ये मान को इसी की पंक्ति वाले लोकेशन में वापस करता है।
·         Approximate_Matchये वैकल्पिक है। अगर आपको एकदम वहीं मान चाहिए तो इसमें FALSE दर्ज करें या अगर आसपास के मान चाहिए तो TRUE दर्ज कर सकते हैं। अगर आप कुछ नही डालते हैं तो ट्रू वाला मान डिफ़ॉल्ट हो जाता है।
HLOOKUP क्या है?
VLOOKUP की तरह HLOOKUP भी सामान कार्य करने वाला Function है लेकिन Ms Excel में इसकी खासियत यह है कि ये उपर से नीचे की जगह चीजों की बाएं से दायें की तरफ खोज करता है। इसका मतलब हुआ Horizontal Lookup यानी की सपाट रास्ते में खोज करना।
ये दोनों ही फंक्शन वर्कशीट फंक्शन के अंदर आते हैं।
Ager aapko fir bhi samgh me nahi aaya to aap is video ko jarur dekhe.

Subscribe my youtube channel


इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।


Post a Comment

2 Comments


How did you like it, please comment by posting my post

Copyright (c) 2019 Designed by Shubham tiwari All Right Reseved